Cats And Cosplay हमें Roblox एवं Minecraft के विशेषज्ञ एवं लोकप्रिय यू-ट्यूबर डेनिस के साहसिक अभियानों के बारे में बताता है। उनके इन अभियानों का लक्ष्य होता है खतरनाक राक्षसों की मदद से पूरी दुनिया पर कब्जा करने का इरादा रखनेवाली शैतान बिल्ली Cat Clone को परास्त करना।
Cats And Cosplay किसी भी टावर डिफेंस गेम की मूल अवधारणा का अनुसरण करता है: आपको एक मार्ग पर अपनी प्रतिरक्षा को मजबूत बना बनाना होगा ताकि दुश्मनों को उस मार्ग के अंत तक पहुँचने से रोका जा सके। हालाँकि इसमें गेम खेलने के बुनियादी तरीके को वैसे ही रखा गया है, Cats And Cosplay में नये मोड़ भी हैं, जो इस कई बार इस्तेमाल किये गये फॉर्मूले को और दिलचस्प बनाते हैं। इस प्रकार, यह आपको एक ऐसा अहसास देता है मानों आप कोई ऐसा गेम खेल रहे हों, जो आम 'Tower Defense' गेम से बिल्कुल अलग प्रकार का है।
इसमें मुख्य और सबसे आकर्षक विशिष्टता है डेनिस को रियल टाइम में नियंत्रित करने की संभावना तथा उसे मानचित्र पर इधर-उधर घूमने तथा दुश्मनों से हाथ से लड़ने की स्वतंत्रता। यह आपको एक अच्छा तथा गतिशीलतापूर्ण अनुभव देता है, और आप इसमें लड़ाइयों में सीधे तौर पर प्रतिस्पर्द्धा करते हैं, न कि एक दर्शक के रूप में। प्रत्येक दुश्मन को मारने पर आपको ट्यूना मछली के डिब्बे मिलते हैं और आप उन्हें निवेश कर नयी प्रतिरक्षा पंक्तियाँ खरीद सकते हैं या फिर पहले से मौजूद प्रतिरक्षा पंक्तियों में सुधार कर सकते हैं।
Cats And Cosplay में एक मजेदार कहानी भी है, जिसका पता धीरे-धीरे कट-सीन के जरिए चलता है। ये सीधे तौर पर 'Adventure Time' से प्रेरित होते हैं।
इन सबके अलावा एक पिक्सेल आर्ट प्रभाव भी उपलब्ध होता है, जो ज्यादा भावुक खिलाड़ियों को निश्चित रूप से पसंद आएगा। इसकी वजह से Cats And Cosplay को खेलना एक ऐसा अनुभव बन जाता है जो निश्चित रूप से डेनिस के प्रशंसकों एवं इस शैली के गेम के प्रशंसकों को निश्चित रूप से काफी पसंद आएगा।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.4 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
यह खेल बहुत अच्छा है 1 स्टार... 1 स्टार अच्छा है, है न?
मैं अभी यह खेल खेलना चाहता हूँ।